राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर फर्स्ट ग्रेड टीचर और वरिष्ठ अध्यापक सेकेंड ग्रेड टीचर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं।
स्कूल लेक्चरर फर्स्ट ग्रेड टीचर (स्कूल शिक्षा विभाग में प्राध्यापक व कोच ) के 3225 और वरिष्ठ अध्यापक सेकेंड ग्रेड टीचर के 6500 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।
फर्स्ट ग्रेड स्कूल लेक्चरर टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक चलेगी। सेकेंड ग्रेड वरिष्ठ अध्यापक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक चलेगी।
इच्छुक उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

✨RPSC Teacher Bharti 2025 किन-किन पदों पर भर्ती होगी?
फर्स्ट ग्रेड टीचर (प्राध्यापक व कोच) – कुल 3,225 पदइन पदों पर 27 विषयों में भर्ती होगी। उदाहरण के लिए:
- हिंदी – 710 पद
2 .कॉमर्स – 430 पद
3. पॉलिटिकल साइंस – 330 पद
4. भूगोल – 270 पद
5 . अंग्रेजी – 307 पद
6. इतिहास – 170 पद
सेकंड ग्रेड टीचर (वरिष्ठ अध्यापक) – कुल 6,500 पदइनमें मुख्य रूप से:
1. गणित – 1,385 पद
2. विज्ञान – 1,355 पद
3. अंग्रेजी – 1,305 पद
4. हिंदी – 1,052 पद
RPSC Teacher Bharti 2025: आवेदन की तारीखें
फर्स्ट ग्रेड टीचर: 14 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक
🖊️ सेकंड ग्रेड टीचर: 19 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक
👉 आवेदन करने के लिए आपको rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करना होगा।
RPSC Teacher Bharti 2025; योग्यता
फर्स्ट ग्रेड टीचर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन + B.Ed
🔹 सेकंड ग्रेड टीचर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन + B.Ed
RPSC Teacher Bharti 2025: आयु सीमा
✔ न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
✔ अधिकतम आयु – 40 वर्ष
(सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट मिलेगी।)
RPSC Teacher Bharti 2025: चयन प्रक्रिया
सभी पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी होगी।
RPSC Teacher Bharti 2025: आवेदन शुल्क
जनरल / OBC / EWS – ₹600
SC / ST / दिव्यांग – ₹400
👉 अगर आप पात्र हैं तो इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें।
📌 जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें और तैयारी शुरू कर दें!
Official Website | Click here |
Home | Click here |
Pingback: MP Nagar Nigam Bharti 2025: मध्य प्रदेश में नगर निगम की भर्ती