CISF Bharti 2025: आने वाले 5 सालों में 70,000 पदों पर भर्ती का बड़ा मौका!

सीआईएसएफ की नौकरी में लगे युवाओं के लिए बढ़िया खबर सामने आई है। देश में जरुएरात को देखते हुए सीआईएसएफ में 70 हजार जवानों की भर्ती की जाएगी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में आने वाले 5 सालों में इन सभी नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह खबर युवाओं के लिए बहुत अच्छी साबित होगी। जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे। देश की गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी इसकी संख्या 1.62 लाख है। इसे बढ़ाकर 2.20 लाख करने मंजूरी दे दी गई है।

CISF Bharti 2025

1 CISF Bharti 2025 क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CISF के मौजूदा बल की संख्या 1.62 लाख है, जिसे बढ़ाकर 2.20 लाख करने की सरकारी मंजूरी मिल चुकी है। यानी करीब 70 हजार नई भर्तियां की जाएंगी। यह फैसला देश की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

2. CISF Bharti 2025 हर साल होंगी 14,000 भर्तियां

इन भर्तियों को एक साथ नहीं किया जाएगा। योजना के अनुसार, हर वर्ष लगभग 14,000 भर्तियां की जाएंगी, जिससे 2025 से लेकर 2029 तक युवाओं को लगातार अवसर मिलेंगे। खास बात ये है कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में जहां नक्सल गतिविधियों में कमी आई है, वहां इन जवानों की तैनाती की जाएगी।

3. CISF Bharti 2025 CISF में महिलाओं की भी भागीदारी

इस बार की भर्ती प्रक्रिया में महिला उम्मीदवारों को भी विशेष अवसर दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को औद्योगिक इकाइयों, सरकारी भवनों और रणनीतिक ठिकानों पर तैनात किया जाएगा।

CISF Bharti 2025:

youtube video by:- @TargetwithAnkitTWA

4. CISF Bharti 2025 अब तक कितनी हुई भर्ती?

साल 2024 में: 13,230 पदों पर भर्ती

साल 2025 में: अभी तक 24,098 पदों के लिए चयन प्रक्रिया जारी

इसके अलावा अन्य कोटे से भी भर्तियां की जा रही हैं

निष्कर्ष:

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो CISF Recruitment 2025 आपके लिए एक सुनहरा मौका है। अगली भर्ती की आधिकारिक सूचना आने तक तैयारी में जुट जाइए और इस मौके को हाथ से न जाने दें।

Official Website Click here coming soon
Home Click here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top