मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए इस बार सुनहरा मौका आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के 10,150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इसके अलावा जनजातीय विभाग के अन्य 2,939 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। यानी कुल मिलाकर लगभग 13,089 पदों पर भर्तियाँ होने जा रही हैं।
अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और योग्य हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से शुरू होकर 1 अगस्त 2025 तक चलेगी।

इसके लिए आपको मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा और वहीं से आवेदन करना होगा।
MPESB Teacher Recruitment 2025 कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिनके पास D.El.Ed (डीएलएड) या B.El.Ed (बीएलएड) की डिग्री है।
👉 B.Ed डिग्री वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।योग्यता के कुछ विकल्प इस प्रकार हैं:-
✅ कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास + 2 साल का डिप्लोमा (प्रारंभिक शिक्षा/विशेष शिक्षा) |
✅ कम से कम 45% अंकों के साथ 12वीं पास + NCTE 2002 के नियमों के अनुसार 2 साल का डिप्लोमा |
✅ कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास + 4 साल का B.El.Ed कोर्स |
✅ स्नातक डिग्री + प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा |
MPESB Teacher Recruitment 2025 आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक)
अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग 40 वर्ष और कुछ श्रेणियों के लिए 45 वर्ष तक छूट।
MPESB Teacher Recruitment 2025 परीक्षा का पैटर्न
MPESB के अनुसार परीक्षा की शुरुआत 31 अगस्त 2025 से होगी।परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी:
पहली पाली: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
MPESB Teacher Recruitment 2025 तो देर मत कीजिए!
अगर आप योग्यता मानदंडों पर खरे उतरते हैं, तो तय समय में ऑनलाइन आवेदन भरें और इस शानदार अवसर को पकड़ें। यह मौका आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।
Official Website | Click here |
Home | Click here |
Pingback: MP Board Purak Pariksha Result 2025: रोल नंबर से चेक करें मार्कशीट, लिंक एक्टिव जल्द